{"_id":"583292804f1c1bbf04b3a1a3","slug":"terrorist-trying-to-infiltratee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर आतंकी हरकत तेज, हर महीने हो रहीं घुसपैठ की 20 कोशिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर आतंकी हरकत तेज, हर महीने हो रहीं घुसपैठ की 20 कोशिशें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी शुरू होने से पूर्व के हालात घुसपैठ के लिहाज से सबसे संवेदनशील माने जाते हैं, लेकिन पिछले करीब एक साल में पाकिस्तान हर महीने घुसपैठ की औसतन 20 कोशिशें करता आ रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में बर्फबारी से ऐन पहले घुसपैठ बड़ी साजिश की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से एलोसी और बार्डर पर हर माह कम से कम 20 बार आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश हो रही है।
इस साल अक्तूबर तक दस महीने में आतंकी घुसपैठ के 201 प्रयास हुए जिसमें 24 आतंकी मारे गए। सेना और बीएसएफ ने 72 आतंकियों को पाकिस्तान की ओर वापस खदेड़ा।
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद से कश्मीर में फैली हिंसा के क्रम में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की खेप भेजने के प्रयास तेज हुए। अब कश्मीर घाटी में तेजी से सामान्य हो रहे हालात के बावजूद आतंकी घुसपैठ के प्रयासों में कमी नहीं आई है। बर्फबारी से पहले ऐसी कोशिशें और तेज हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल घुसपैठ के प्रयास में दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा बलों ने 160 आतंकियों को ढेर किया
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
एलओसी और बार्डर से चार साल में 300 आतंकी घुसपैठ में सफल रहे। इस साल सबसे अधिक 105 आतंकी सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ में सफल रहे हैं।
पिछले साल सिर्फ 33 आतंकी घुसपैठ कर पाए थे। इसी तरह 2013 में 97 और 2014 में 65 आतंकी सीजफायर उल्लंघन की आड़ में भारतीय सीमा में घुस आए थे। इनमें से कुछ ने आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। इस क्रम में सिर्फ तीन आतंकियों को जिंदा गिरफ्तार किया जा सका।
सुरक्षा बलों ने चार साल में घुसपैठ की कोशिश करने वाले 160 आतंकियों को ढेर किया। सेना और बीएसएफ की कार्रवाई में 360 आतंकियों को पाकिस्तान की ओर वापस खदेड़ दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार 2013 में 38, 2014 में 52 और 2015 में 46 आतंकी मारे गए। घुसपैठ की सबसे अधिक 277 कोशिशें 2013 में हुईं थीं।
उसके बाद 2014 में 222 और 2015 में घुसपैठ के 121 प्रयास हुए। सेना और बीएसएफ ने 2013 में 142, 2014 में 105, 2015 में 41 और इस साल के दस महीनों में पाकिस्तान की ओर 72 आतंकियों को वापस खदेड़ा।