धूल भरी आंधी का फायदा उठाकर घुसपैठ की फिराक में आंतकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार लगातार देखी जा रही संदिग्ध हलचल के चलते एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की गतिविधियों को भांपते हुए सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डेढ़ महीने में तीसरी बार खुफिया इनपुट जारी हुआ है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार हीरानगर सेक्टर के सामने पड़ते पाकिस्तान के नरोवाल जिले में आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान में धूल भरी आंधी चलने का दौर है।
इसी का फायदा उठाने की कोशिश आतंकी कर रहे हैं। वह सीमा से सटे नदी-नालों के जरिये घुसपैठ की की फिराक में हैं। सूत्रों ने बताया कि आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और बैट आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव बना रही है।
भारतीय सीमा में कड़ा पहरा होने से आतंकी घुसपैठ में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। आतंकियों के रूट रहे रावी, भाग या छाप नाले से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है।
दो जून की रात को जारी हुए अलर्ट से जिले की सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया है। सीमा की ओर से जाने सभी रूट रात के समय सील कर दिए जाते हैं। दरियाई नालों के इर्दगिर्द भी पहरेदारी बढ़ा दी गई है।