आतंकियों ने मोबाइल टावर पर फेंका ग्रेनेड फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने शनिवार देर रात सोपोर जिले में एक घर पर स्थापित मोबाइल टावर पर ग्रेनेड फेंक दिया। संयोग से ग्रेनेड नहीं फटा। रविवार को सुबह घर के लोगों ने ग्रेनेड देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से ग्रेनेड को नष्ट किया।
यदि ग्रेनेड फट जाता तो टावर के साथ घर के लोगों को भी नुकसान पहुंचता। उल्लेखनीय है कि आतंकियों ने दो दिन पहले ही पोस्टरों के माध्यम से खुलेआम सोपोर जिले के तीन गांवों में मोबाइल कंपनियों को अपनी सेवा बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
आतंकियों ने करीब तीन हफ्ते पहले सोपोर जिले में ही तीन मोबाइल कंपनियों के कार्यालय बंद भी करा दिए थे। इसके बाद से वह टावरों पर छापेमारी भी कर रहे थे।
मोबाइल टावर पर लगाया था ट्रांसमीटर
आतंकियों ने इन कंपनियों के टावरों पर अपना संचार तंत्र फिट किया था, जिसके चोरी होने पर आतंकियों ने कार्यालयों में घुसकर कंपनियों के कर्मचारियों की पिटाई की। 21 मई की मध्यरात्रि को सोपोर के गांव शुवा, डोरू और डेंगजरपुरा में आतंकी घुसे।
इन तीन जगहों पर जिन घरों मे टावर लगे हुए थे, आतंकियों ने घर के मालिकों को इन टावरों को बंद करने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी थी। उन्होंने कहा कि वह लोग खुद इन टावरों को बंद कर दें, नहीं तो इनको धमाकों से उड़ा देंगे।
आतंकियों ने एक हफ्ता भी इंतजार नहीं किया और ग्रेनेड फेंक कर टावर को उड़ाने का प्रयास किया। डीआईजी गरीब दास का कहना है कि पुलिस ने ग्रेनेड को नष्ट कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।