पुलवामा में फिर दिखे आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर बुधवार को फिर दिखे। पंचायती खेमे के अलावा गांव वालों में दहशत व्याप्त हो गया है। पोस्टर में पंचायती सदस्यों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीनगर से करीब 40 किलोमीटर दूर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लोगों में बुधवार को एक बार फिर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब जिले में दीवारों और बिजली के खंभों पर आतंकियों के धमकी भरे पोस्टर चिपके पाए गए।
पोस्टर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के लेटर हेड पर जारी किए गए हैं, जिनमें पंचायती सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों को भी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने की धमकी दी गई है।
पुलिस कर रही है जांच: एसपी
पोस्टर में लिखा गया है कि आने वाले दिनों में जो भी किसी राजनीतिक दलों की रैलियों में भाग लेगा वह अपने आपका खुद जिम्मेदार होगा, चाहे रैली पीडीपी की हो या फिर नेशनल कांफ्रें स की। आने वाले विधानसभा चुनाव को सफल बनाने में सहयोग देने वालों को भी चेतावनी दी गई है।
साथ ही इलाके के सरपंचों और पंचों को चार दिनों के भीतर इस्तीफे देने को कहा गया है। ऐसे पोस्टर मंगलवार को जिले के नीवा, चिवेकलां, वायेबुघ, जाडूरा और लूसवानी इलाकों में पाए गए थे और बुधवार को एक बार फिर ये धमकी भरे पोस्टर पुलवामा जिले के गोगुह, लाजूरा, त्रिचल और पिंग्लीना इलाके में चिपके पाए गए।
पुलवामा जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस तेजिंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने पोस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं और फिलहाल इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है ताकि पता लगाया जा सके कि पोस्टर असली है या नकली। अगर असली है तो इनके पीछे किसी आतंकी संगाठन का हाथ है।