फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist threat of suffering the consequences for spo in jammu kashmir to leave job in 15 days

J&K: एसपीओ 15 दिन में छोड़ें नौकरी, आतंकी संगठन ने लगाए पोस्टर, अंजाम भुगतने की दी धमकी

Sat, 21 Jul 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
terrorist threat of suffering the consequences for spo in jammu kashmir to leave job in 15 days
हिजबुल मुजाहिनदीन के धमकी भरे पोस्टर घाटी में जगह-जगह चस्पा - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिनदीन ने एक बार फिर दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की है। उसने एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) से 15 दिन के अंदर अपनी नौकरी छोड़ने को कहा है। नौकरी न छोड़ने पर कड़ी सजा की धमकी दी है।  दक्षिणी कश्मीर के त्राल में हिजबुल के ये धमकी भरे पोस्टर लगे हुए हैं। इसके साथ ही आपरेशनल कमांडर हम्माद खान का धमकी भरा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


आतंकी संगठन हिजबुल की ओर से यह धमकी दी गई है कि  एसपीओ नौकरी छोड़कर जीवन यापन के लिए अन्य तरीका अपनाएं। पोस्टर में कहा गया है कि सेना व पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने वाले व उनके कैंप में जाने वाले लोगों की पूरी लिस्ट संगठन के पास है। वह इससे बाज नहीं आए तो उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। इसके साथ ही शराब, चरस तथा अन्य नशा करने वालों को भी धमकी दी गई है कि वे जल्द से जल्द इसे छोड़ दें। 
विज्ञापन


 

स्कूली छात्राओं के लिए भी कड़े निर्देश

terrorist threat of suffering the consequences for spo in jammu kashmir to leave job in 15 days
हिजबुल ने कोचिंग संस्थानों व स्कूलों को धमकी दी है कि वे अपने यहां अनुशासन बनाए रखें। छात्राओं को पर्दे में रहने के लिए कहें। स्कूल बस के ड्राइवरों पर खास नजर रखी जाए। इन चारों बातों पर 15 दिन में अमल न करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed