फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist snatching rifles for module

खुलासा: कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के लिए हो रही है हथियारों और बैंकों मे लूट

Wed, 03 May 2017 12:35 AM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 03 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
terrorist snatching rifles for module
आतंकियों ने तेज किए हमले - फोटो : File Photo

सीमा पार से फंडिंग और हथियारों की सप्लाई लगभग थम जाने से बौखलाए आतंकियों ने घाटी में हथियार और बैंक लूट की साजिश के तहत हमले तेज किए हैं। इनपुट हैं कि इसके लिए दक्षिणी कश्मीर को निशाना बनाया गया है। हिजबुल को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग में ज्यादा से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देकर आतंकी नेटवर्क  केे लिए हथियार तथा फंड उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय आतंकियों के इस्तेमाल की हिदायत दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के पास इस खतरनाक ट्रेंड के इनपुट हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से ही फंड की कमी से जूझ रही आतंकी तंजीमों को सीमा पार से इस बात के निर्देश मिले हैं कि वे लूट की वारदातों को ज्यादा से ज्यादा अंजाम दें। ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद से इन घटनाओं को अमलीजामा पहनाकर फंड का इस्तेमाल संगठन को चलाने तथा आतंकी गतिविधियों में किया जाए। हाल के दिनों में आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 20 से अधिक आतंकियों के मारे जाने के बाद हथियारों की भी कमी होने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदगी दिखाने के लिए आतंकी हमले

terrorist snatching rifles for module
मौजूदगी दिखाने के लिए आतंकी हमले - फोटो : Demo Photo

घाटी में सक्रिय 150 से अधिक स्थानीय आतंकियों को दरबार मूव के तहत श्रीनगर में दरबार सजने से पहले ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने को कहा गया है, ताकि अपनी उपस्थिति का एहसास कराया जा सके। इसके तहत सुरक्षा बलों पर हमले, बैंक लूट तथा सुरक्षा बलों और नेताओं के सुरक्षा गार्डों से हथियार लूटने की हिदायत दी गई है।

दक्षिणी कश्मीर के अलावा श्रीनगर शहर में भी मौजूदगी दिखाने के लिए हमले करने के इनपुट हैं। इस वजह से आठ मई को दरबार सजने से पहले एहतियातन सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। 
 

सक्रिय स्थानीय आतंकियों पर नजर
दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। शोपियां, अनंतनाग तथा कुलगाम में सक्रिय आतंकियों को सूचीबद्ध कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इन जिलों में ओवरग्राउंड वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed