फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist sajjad said to army I'm better than you

आतंकी सज्जाद बोला तुमसे बेहतर ट्रेनिंग मिली है मुझे

Sat, 29 Aug 2015 10:10 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
terrorist sajjad said to army I'm better than you

अब तक जिंदा हाथ लगे तीन पाकिस्तानी आतंकियों में से सज्जाद सबसे खतरनाक नजर आ रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि कसाब और नावेद को जहां आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए भेजा गया था वहीं सज्जाद को लश्कर के कमजोर होते नेटवर्क को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा गया था।

विज्ञापन


लश्कर के टॉप कमांडरों के साथ इसके सीधे ताल्लुकात हैं। यही वजह है कि गुफा में फेंके गए चिली बम और आंसू गैस से बेहाल सज्जाद पकड़ा तो गया लेकिन अब उसने पूछताछ कर रही एजेंसियों के अफसरों को तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सज्जाद ने इन अफसरों से कहा है कि मेरी तर्बियत (ट्रेनिंग) तुम लोगों से कई गुना बेहतर ढंग से हुई है। हमें टैक्नोलॉजी में माहिर करने के साथ-साथ ज़ेहनी तौर पर भी इतना मजबूत बनाया जाता है कि मैं हफ्ते-हफ्ते भर तक खाने-पीने को कुछ न मिले तब भी लड़ता रह सकता हूं। नावेद ने जहां पूछताछ में ज्यादा पैंतरे नहीं दिखाए थे, वहीं सज्जाद बड़ी चालाकी से पेश आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन से ही तेवर दिखाने लगा है पाक आतंकी

terrorist sajjad said to army I'm better than you

बावजूद इसके अब तक की पूछताछ से इतना तो साफ हो गया है कि कश्मीर में अपने कमजोर होते निजाम से लश्कर के आकाओं के होश उड़े हुए हैं।

कयूम नजर की बगावत और लश्कर-ए-इसलाम संगठन बना लेने के बाद लश्कर को यह निहायत जरूरी लगने लगा कि अगर नजर का खात्मा न किया गया तो यह सिलसिला बढ़ भी सकता है।

इसके अलावा हुर्रियत नेताओं और मोबाइल टावरों पर हुए हमलों ने लश्कर के स्लीपर सेलों और लोकल मददगारों को भी नाराज कर दिया। ऐसे में डैमेज कंट्रोल और आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए लश्कर में लोकल लड़कों की भर्ती के अहम् मिशन पर सज्जाद को भेजा गया था।

इन शात‌िर मंसूबों के साथ बारत आया था सज्जाद

terrorist sajjad said to army I'm better than you

लश्कर की बदकिस्मती से वह घुसपैठ के अगले ही दिन दबोच लिया गया। सूत्रों का कहना है कि लश्कर के आगामी कैलेंडर में तीन बातों पर जोर है। एक, शांत समझे जाने वाले इलाकों में आतंकी हमले, दो - कयूम का खात्मा और नये लड़कों को लश्कर से जोड़ना, तीन- बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा किसी हौलनाक कारनामे को अंजाम दिलाना।

अपने दो-दो जिंदा आतंकी भारतीय एजेंसियों के पास होने से बौखलाए पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा कि वह इन हालात से कैसे निपटे। नावेद को निशाना बनाने के उसके मंसूबे भी कामयाब नहीं हो पाए। एनआईए के आला अफसर भी आईजी मुकेश सिंह के नेतृत्व में सज्जाद से राज उगलवाने श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

भारत के लिए मौजूदा वक्त में सबसे अच्छी बात यह है कि घाटी में हिजबुल और जैश का नेटवर्क करीब-करीब ध्वस्त हो चुका है। पीओके में लांचिंग पैड पर मौजूद ट्रेंड आतंकी भी घुसपैठ में बार-बार नाकाम हो रहे हैं। नावेद और सज्जाद से मिली जानकारी के आधार पर लोकल मददगारों को तेजी से दबोचा जा रहा है। इसके चलते आतंकियों को हवाला के जरिये पैसा पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed