फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist recruitment module busted in Baramulla, five people including two minors rescued

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो नाबालिगों समेत पांच लोगों को बचाया

Wed, 25 Jan 2023 03:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

एसएसपी आमोद नागपुरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के कुछ लोग पट्टन इलाके में युवाओं को आतंकवाद में शामिल कराने की साजिश रच रहे थे। जांच की गई तो पाया गया कि दो नाबालिग समेत पांच युवा पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Terrorist recruitment module busted in Baramulla, five people including two minors rescued
बारामुला में घटना की जानकारी देते एसएसपी व अन्य - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन में शामिल करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिग समेत पांच को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया। दोनों पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिये कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा था। सभी को काउंसलिंग के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

 

एसएसपी आमोद नागपुरे ने बताया कि विशेष सूचना मिली थी कि जिले के पट्टन इलाके में पाकिस्तान युवाओं को आतंकवाद में शामिल कराने की साजिश कर रहा है। सूचना के आधार पर जांच की गई तो पाया गया कि दो नाबालिग समेत पांच युवा पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

 

इनके अभिभावकों की मौजदूगी में पूछताछ में पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर युवाओं को बहकाकर दहशतगर्द बनाने की कोशिश में जुटे हैं। ताकि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ा जा सके। इसके लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया गया। पाकिस्तानी हैंडलर इन्हें कट्टर बनाने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंपा

दो नाबालिगों समेत सभी पांच लोगों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें समझाया गया कि वह गलत रास्तों पर न जाएं। एसएसपी नागपुरे ने बताया कि सुरक्षा बल आतंकी संगठनों तथा सीमापार के देशविरोधी गतिविधियों को नाकाम करने में सक्षम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें ताकि वह कोई गलत कदम न उठा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed