फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   After Burhan the second poster  Boy of Hizbul was Naiku

बुरहान के बाद हिजबुल का दूसरा पोस्टर ब्वॉय था नायकू, अपनाया आईएस का क्रूर तरीका

Thu, 07 May 2020 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 03:45 AM IST
विज्ञापन
After Burhan the second poster  Boy of Hizbul was Naiku
रियाज अहमद नायकू

अवंतीपोरा में पंजगाम के नायकू मोहल्ले का रहने वाला रियाज बुरहान वानी का बेहद करीबी थी। हिजबुल के लिए बुरहान के बाद नायकू की इस आतंकी तंजीम के लिए पोस्टर ब्वाय बना। बुरहान के मारे जाने पर सब्जार भट को हिजबुल की कमान दी गई लेकिन वर्ष 2017 में त्राल में हुई मुठभेड़ में सब्जार मारा गया। हिजबुल ने सब्जार के मारे जाने पर पुराने और सक्रिय आतंकी अल्ताफ काचरू और सद्दाम पड्डर के बजाय नायकू को हिजबुल की कमान सौंप दी।

विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के अनुसार नायकू को कमांडर बनाकर हिजबुल दक्षिणी कश्मीर में जाकिर मूसा के प्रभाव को कम करना चाहता था। सब्जार से पहले जाकिर मूसा को हिजबुल का कमांडर बनाया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद उसने कट्टरवादी विचारधारा को बढ़ावा देने की बात की थी जिसके कारण मूसा का प्रभाव कश्मीर में बढ़ रहा था। 
विज्ञापन


इसी के चलते मूसा ने हिजबुल से अलग होकर 2017 में अल कायदा के समर्थन वाले गजवातुल हिंद संगठन की शुरुआत की। मूसा 23 मई 2019 को त्राल में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया। सुरक्षा एजंसियों का मानना है कि नायकू को कमांडर बनाने के पीछे उसके पढ़े लिखे होने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़ी आधुनिक जानकारी का होना भी बड़़ी वजह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों के जनाजों में गन सैल्यूट का चलन शुरू किया
युवाओं को आतंक के रास्ते खींचने के लिए साजिशें रचने के लिए कुख्यात नायकू ने घाटी में आतंकियों के जनाजों में गन सैल्यूट का चलन दोबारा शुरू कराया। वह कांबैट ड्रेस पहने आतंकी के जनाजे में पहुंचता और हवाई फायरिंग कर जनाजे में शामिल युवाओं को आतंकी बनने को उकसाता। नायकू सबसे पहले जनवरी 2016 में आतंकी शरीक अहमद भट के जनाजे में नजर आया। इसके बाद आतंकी के जनाजों में गन सैल्यूट और नए युवाओं की भर्ती का चलन शुरू हो गया। 

यही नहीं, नायकू ने वर्ष 2018 में जेएंडके पुलिस के जवानों के कई परिवार वालों को अगवा कर लिया। इसके वीडियो वायरल हुए। नायकू ने अगवा लोगों को छोड़ने के लिए अपने पिता की पुलिस से रिहाई करवाई। इसे वारदात को हिजबुल की मनोवैज्ञानिक जीत के रूप में देखा गया। इसके बाद नायकू ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेने वालों को भी एसिड हमले की चेतावनी दी।


आईएस की तरह बना निर्मम हत्यारा
घाटी में किसी स्थानीय की निर्मम हत्या करने वाले नायकू ने आईएसआईएस का तौर तरीका अपनाया। 15 नवंबर 2018 में 18 वर्षीय युवक की अगवा करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। नायकू ने वीडियो वायरल कर हत्या की जिम्मेदारी ली और मुखबिरी करने वालों को बेरहमी से कत्ल की चेतावनी जारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed