फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul's back broken in Kashmir due to Riyaz Naiku's destruction

नायकू के सफाए से कश्मीर में टूटी हिजबुल की कमर, रुक जाएगी आतंकी साजिशों की प्लानिंग

Thu, 07 May 2020 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Hizbul's back broken in Kashmir due to Riyaz Naiku's destruction
Indian Army - फोटो : अमर उजाला
कभी गणित का शिक्षक रहा रियाज नायकू अपने तेज और शातिर दिमाग से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बन गया। नायकू न सिर्फ आठ साल तक आतंकी वारदातों को अंजाम देते हुए सुरक्षा बलों को गच्चा देता रहा बल्कि उसने कई कश्मीरी युवाओं को बरगला कर आतंकी भी बना दिया।
विज्ञापन


नायकू के ढेर होने से कश्मीर में हिजबुल की कमर टूट गई है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आतंकियों की रैकिंग में नायकू को ए प्लस प्लस श्रेणी (सबसे ऊपर) में रखा गया था। मोस्ट वांटेड की सूची में सबसे पहला नाम नायकू का था जिस पर 12 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था।
विज्ञापन


नायकू के मारे जाने से अब हिजबुल के साथ दूसरे आतंकी संगठनों का हौसला भी पस्त होना लाजमी है। बताया जा रहा है कि नई भर्ती से लेकर आतंकी ठिकाने बनाने और हमले को अंजाम देने की साजिश रचने में नायकू को माहिर माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायकू के खात्मे के मायने
कश्मीर के स्थानीय युवाओं के हिजबुल से जुड़ने पर ब्रेक लगेगा
आतंकी साजिशों की प्लानिंग रुकेगी
हिजबुल के आतंकियों को कमान देने वाला कोई नहीं रहा
बचे आतंकियों का मनोबल टूटेगा

100 से अधिक युवाओं को जोड़ चुका था
हिजबुल मुजाहिदीन के लिए कश्मीर के स्थानीय युवाओं की भर्ती करने का जिम्मा रियाज नायकू पर ही था। नायकू कश्मीर के 100 से अधिक स्थानीय युवाओं को अपने साथ जोड़ चुका था। वह अभी भी कश्मीरी युवाओं को बरगला कर अपने साथ जोड़ रहा था।


... तो समझो हिजबुल भी खत्म
आतंकी रियाज का मारा जाना एक तरह से कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का खात्मा है। ऐसा पुलिस भी मान चुकी है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने एक पत्रकार वार्ता में कहा था कि यदि रियाज नायकू को मार गिराया गया तो समझ लिजिए एक तरह से कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का भी खात्मा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed