फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist problem

घुसपैठ कराने के लिए एलओसी पर लगातार गोलाबारी कर रहा पाकिस्तान

विज्ञापन
terrorist problem
जम्मू। कश्मीर में आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है। अपनी उपस्थिति महसूस कराने के लिए वह पांच अगस्त को बड़ा हमला कर सकते हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए लगातार फायरिंग कर रही है। मंगलवार को उसने पुंछ, राजोरी से लेकर कुपवाड़ा तक गोलाबारी की थी। नौशेरा में उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया था।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में पाकिस्तान एलओसी पर 40 से अधिक बार आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर चुका है। इस प्रयास में कई आतंकी मारे भी जा चुके हैं। पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, बारामुला सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान पिछले एक महीने में 70 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है। सूत्र बताते हैं कि सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर 5 अगस्त को प्रदेश में बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। ऐसे में आतंकी कश्मीर में माहौल खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन

-नौशेरा से कश्मीर तक पहुंचने का रूट पुराना
जम्मू में सेना के प्रवक्ता का कहना है कि नौशेरा के कलाल सेक्टर में आतंकी अधिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मेंढर में भी ऐसा ही प्रयास किया गया। नौशेरा में इस समय काफी घनी झाड़ियां हैं। आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते हैं। आतंकियों का नौशेरा से कालाकोट और फिर माहौर से कश्मीर तक जाने का पुराना रूट रहा है। इसलिए वह इस क्षेत्र से अधिक घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर में आतंकियों के पास अपने आका नहीं हैं। इसलिए पाकिस्तान से आतंकियों को भेजने का प्रयास हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना भी गोलाबारी कर उनकी मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कश्मीर में आतंकियों की कमर टूटी
कश्मीर में आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है। एक के बाद एक शीर्ष कमांडरों के मारे जाने के बाद कमान संभालने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed