{"_id":"5f1b38fa8ebc3e9faa1e7f27","slug":"terrorist-problem-jammu-city-news-jmu215051899","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं आतंकी, कठुआ से कश्मीर तक बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं आतंकी, कठुआ से कश्मीर तक बढ़ाई गई सुरक्षा
Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
आतंकवादी कश्मीर घाटी में एक बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षाबलों के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं। इसके बाद वह हाई अलर्ट पर हैं। इसी के चलते बारामुला में एलओसी पर पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों की खेप गुरुवार को बरामद की गई थी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार हाल ही में इस बात के इनपुट मिले थे कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं। जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, ये आतंकी बैट कार्रवाई को अंजाम देने के इरादे से बिंबर गली और नौशेरा सेक्टर का इलाका चुन सकते हैं। इससे निपटने के लिए कठुआ से कश्मीर तक गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के डीआईजी एम सुलेमान बताते हैं कि 11 और 12 जुलाई की रात को सोपोर में लश्कर के तीन आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे, उनके पास से जो हथियार और सामान मिला था उससे पता चलता है कि वे एक बड़े हमले की फिराक में थे। 12 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर अजय कटोच ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि पिछले पांच से छह मुठभेड़ों में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी इस बात को पुख्ता करती है कि कोई बड़ा गेम प्लान चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग