{"_id":"663abb9ac75ad0f2c5044a64","slug":"terrorist-poonch-jammu-news-c-10-jmu1038-355938-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोेरी के साड्डा व कंथोल में फिर दिखे संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोेरी के साड्डा व कंथोल में फिर दिखे संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने की घेराबंदी, इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे सुरक्षा बल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी जिले के कालाकोट उपमंडल के साड्डा और कंथोल क्षेत्रोें में मंगलवार तड़के स्थानीय नागरिकों ने कुछ बंदूकधारी संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा। इसके बाद सेना को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने तत्काल पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर दोनों इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
राजोरी के अन्य इलाकों अड़गी, डणा, दलहोड़ी, थन्नामंडी के भंगाई, शाहदरा शरीफ, डीकेजी, आजमाताबाद में सर्च ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहा। इलाकों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें पैरा कमांडो और ड्रोन की मदद से चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। बता दें कि 23 अप्रैल को राजोरी के शाहदरा शरीफ के टोपा कुंडा गांव में समाज कल्याण विभाग के जूनियर असिस्टेंट मोहम्मद रजाक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुंछ के सुरनकोट में वायुसेना के काफिले पर हमला कर जवान को बलिदान कर दिया। दोनों जिलों में छिपे आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।