फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist plot in Kupwara police prevented four youth from joining Terror Group

कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस ने चार युवाओं को आतंक के रास्ते पर जाने से रोका

Mon, 22 Apr 2019 07:54 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 22 Apr 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Terrorist plot in Kupwara police prevented four youth from joining Terror Group
सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से आतंकी संगठन में युवाओं की भर्ती किए जाने की कोशिश को नाकाम किया है। चार युवाओं को आतंक का दामन थामने से रोक लिया है। इन युवाओं को पाकिस्तान के आतंकी संगठन के हैंडलर की ओर से लगातार सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले के लिए उकसाया जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली कि जिले के विभिन्न स्थानों के कुछ युवाओं का आतंकी गतिविधियों के लिए शोषण किया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने चार स्थानों पर छापा मारकर चार युवकों को गिर तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तानी हैंडलर की ओर से लगातार सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकने के लिए उन्हें उकसाया जा रहा है। आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले इसे उनकी पहली परीक्षा बताया जा रहा था। यह बात भी सामने आई कि पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग युवाओं को हिंसा के मार्ग पर चलने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इन युवाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें अभिभावकों को सौंप दिया गया। युवाओं के पिछले रिकार्ड तथा अभिभावकों की ओर से उन्हें आतंक का रास्ता छोडऩे के लिए प्रेरित किए जाने के वादे के बाद यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed