मारा गया आतंकी नोमान था हाफिज सईद का निजी अंगरक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी नावेद उर्फ उस्मान ने उससे पूछताछ से की जा रही पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रहीं हैं।
सूत्रों का कहना है कि नावेद ने पूछताछ कर रही टीम को बताया है कि उधमपुर में मारा गया उसका साथी मोमिन उर्फ मोहम्मद नौमान याकूब जमात-उद-दावा के मुखिया कुख्यात आतंकी सरगना हाफिज सईद का पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड था।
हालांकि नावेद अपने बयान बार-बार बदल भी रहा है। नावेद एनआईए के हवाले है। एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी के अफसर उसे सड़क मार्ग से कश्मीर ले गए हैं। उसे उन ठिकानों पर ले जाया जाएगा जहां उसने पिछले 45 दिन गुजारे। आने वाले दिनों में पड़ताल का यह दायरा और भी व्यापक होगा।
नावेद ने कई राज उगले
नावेद ने पहले कही गई इन बातों को फिर दोहराया कि जब वह भारतीय सीमा में घुसा तो उसे यह नहीं पता था कि कब, कहां और कैसे आतंकी वारदात को अंजाम देना है।
पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी कैंपों में प्रशिक्षण पाने वाले नावेद ने खुलासा किया है कि जब उन्हें भारतीय सीमा पार करवाई गई तो केवल इतना बताया गया था कि पहले हिंदुस्तान में घुसो, फिर अगला आदेश वहीं से मिलेगा।
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि नावेद के साथ 12 युवाओं ने आतंकी प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग ली थी। सभी की उम्र 18-22 साल के अंदर थी। नावेद ने माना कि उन्हें पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रशिक्षण दिया गया और ट्रेनिंग पाने वाले सभी हमउम्र ही थे।