NIA कोर्ट में आज आतंकी नावेद और शौकत की पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ काफिले पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब और उसके मददगार 40 दिनों के बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
नावेद के अलावा ड्राइवर शौकत और खुर्शीद अहमद भट उर्फ सूर्या की वीरवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) कोर्ट में पेश करेगी। तीनों की न्यायिक रिमांड की अवधि 17 सितंबर को समाप्त हो रही है।
जानकारों के अनुसार एनआईए तीनों को फिलहाल न्यायिक रिमांड में ही रखने की अदालत से अपील करेगी, क्योंकि इस मामले में आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले आतंकी नेटवर्क, षड्यंत्रकारी, फाइनेंसर और हैंडलरों तक पहुंचने के लिए अभी जांच टीम को नावेद सहित तीनों की जरूरत है।
सूर्या ने दोनों आतंकियों की ठहरने की व्यवस्था की
जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर मामले की गहन जांच चल रही है। मामले के कई आरोपी अभी फरार हैं। पांच अगस्त को उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के दौरान नावेद को दो ग्रामीणों ने पकड़ लिया था।
दूसरा आतंकी मोमिन मौके पर मारा गया था। नावेद से पूछताछ के आधार पर एनआईए ने खुर्शीद अहमद भट उर्फ सूर्या को कश्मीर घाटी से गिरफ्तार किया था। सूर्या ने दोनों आतंकियों को हमले से पहले नेशनल हाईवे में रैकी करवाने के अलावा बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में ठहराने की व्यवस्था की थी।
नावेद के बयान पर ही एनआईए ने शौकत को गिरफ्तार किया था, जिसने आतंकियों के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के बाद बारामुला क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान तक वाहन से पहुंचाया था।
सूत्रों की माने तो एनआईए की कई टीमें रियासत के विभिन्न इलाकों में उन लोगों को तलाश रही हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह से उधमपुर हमले से जुड़े हुए हैं। कश्मीर में एक अन्य मुठभेड़ में जिंदा पकड़े गए।
पाकिस्तानी आतंकी सज्जाद अहमद से भी पूछताछ में एनआईए को काफी सुराग मिले हैं, जिस पर एनआईए की टीमें काम कर रही हैं।