{"_id":"ca8d33c28e9029c0fef49da86122645b","slug":"terrorist-malik-has-stayed-several-times-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में कई बार रुका है आतंकी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में कई बार रुका है आतंकी मलिक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
बठिंडी से पकड़े गए आतंकी को त्रिकुटा नगर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। त्रिकुटा नगर थाने में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पकड़ा गया आतंकी इससे पहले भी कई बार जम्मू में आकर रह चुका है।
विज्ञापन
आतंकी से पूछताछ में मिली जानकारी को पुख्ता करने के लिए पुलिस की एक टीम श्रीनगर रवाना हो गई। टीम तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है।
मलिक को पकड़ने के बाद उसे स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने छन्नी स्थिति एसओजी स्पेशल सेल में रखा था। यहां पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वीरवार को आतंकी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आतंकी ने पूछताछ में बताया कि वह बठिंडी के अलावा जम्मू के कई और इलाकों में रह चुका है।
विज्ञापन
वह कई बार कश्मीर से आकर जम्मू में रुकता था और रैकी करता था। यहां से अपने अन्य साथियों को जानकारी देता था। कश्मीर गई पुलिस टीम मलिक द्वारा बताए गए ठिकानो पर छापामारी करेगी।