फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist making big conspiracy of terror attack in Kashmir Valley

EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में छह आतंकी

Thu, 05 Oct 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 05 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Terrorist making big conspiracy of terror attack in Kashmir Valley
bsf camp - फोटो : BASIT ZARGAR

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के कैंप पर मंगलवार को हमला करने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई, लेकिन ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। इन आतंकियों के बचे छह साथी आतंकी अभी भी घाटी में हमलों की फिराक में हैं।

विज्ञापन


जुलाई माह में जैश के कुल 10 आतंकियों ने पाकिस्तान से बारामुला के रास्ते घाटी में घुसपैठ की थी।सूत्रों की मानें तो अगस्त में इन्होंने पुलवामा में जिला पुलिस लाइन पर हमला किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ  के 4-4 जवान शहीद हो गए थे। हमला करने वाले तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।
विज्ञापन


इस हमले के बाद जैश के 7 आतंकी बच गए, उन्होंने 2 स्थानीय आतंकियों को अपने साथ मिला लिया। इस तरह फिर 9 आतंकियों की टीम बन गई और ये तीन हिस्सों में बंट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बड़े हमले का प्लान बनाते हुए आतंकियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट को के पास स्थित बीएसएफ  कैंप को चुना और हमले से पहले 5-6 दिन रेकी करने के बाद मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें सुरक्षा बल के एएसआई शहीद हो गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तीन आतंकी भी मारे गए।

आशंका अभी भी बचे है जैश के 6 आतंकी

इस तरह अब भी जैश के 6 आतंकी बचे हुए हैं, जिनमें 4 पाकिस्तानी हैं और 2 स्थानीय। ये 3-3 के 2 गुटों में बंटकर नया निशाना ढूंढ रहे हैं। सुरक्षा बलों का अनुमान है कि ये शोपियां, पुलवामा या अनंतनाग के किसी इलाके में अटैक कर सकते हैं। इन सभी का सरगना खालिद है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed