{"_id":"59d623ab4f1c1ba8538b5e50","slug":"terrorist-making-big-conspiracy-of-terror-attack-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में छह आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: घाटी में किसी बड़े हमले की फिराक में छह आतंकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
bsf camp
- फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के कैंप पर मंगलवार को हमला करने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई, लेकिन ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। इन आतंकियों के बचे छह साथी आतंकी अभी भी घाटी में हमलों की फिराक में हैं।
विज्ञापन
जुलाई माह में जैश के कुल 10 आतंकियों ने पाकिस्तान से बारामुला के रास्ते घाटी में घुसपैठ की थी।सूत्रों की मानें तो अगस्त में इन्होंने पुलवामा में जिला पुलिस लाइन पर हमला किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के 4-4 जवान शहीद हो गए थे। हमला करने वाले तीन आतंकवादी भी मारे गए थे।
विज्ञापन
इस हमले के बाद जैश के 7 आतंकी बच गए, उन्होंने 2 स्थानीय आतंकियों को अपने साथ मिला लिया। इस तरह फिर 9 आतंकियों की टीम बन गई और ये तीन हिस्सों में बंट गए।
विज्ञापन
किसी बड़े हमले का प्लान बनाते हुए आतंकियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट को के पास स्थित बीएसएफ कैंप को चुना और हमले से पहले 5-6 दिन रेकी करने के बाद मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें सुरक्षा बल के एएसआई शहीद हो गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। तीन आतंकी भी मारे गए।
Trending Videos
आशंका अभी भी बचे है जैश के 6 आतंकी
इस तरह अब भी जैश के 6 आतंकी बचे हुए हैं, जिनमें 4 पाकिस्तानी हैं और 2 स्थानीय। ये 3-3 के 2 गुटों में बंटकर नया निशाना ढूंढ रहे हैं। सुरक्षा बलों का अनुमान है कि ये शोपियां, पुलवामा या अनंतनाग के किसी इलाके में अटैक कर सकते हैं। इन सभी का सरगना खालिद है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियों को तलाश है।