फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist making attacks in frustation says CRPF

ऑपरेशन ऑल आउट में कमांडरों के मारे जाने से परेशान है आतंकी: CRPF

Tue, 29 Aug 2017 08:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 29 Aug 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Terrorist making attacks in frustation says CRPF
सीआरपीएफ - फोटो : File Photo

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को जिला पुलिस लाइन पर आत्मघाती हमला आतंकियों की हताशा का नतीजा है। बीते दिनों आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इससे आतंकी संगठन बौखला गए हैं। इसी का नतीजा था पुलवामा आतंकी हमला। यह बात सीआरपीएफ आईजी कश्मीर जोन जुल्फिकार हसन ने कही।

विज्ञापन


हसन ने कहा कि आतंकी हमले से सुरक्षा बल का हौसला कम नहीं होगा। ऐसे आने वाले खतरों से निपटने में बल और प्रभावी कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं, जिन्हें ढेर करने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही है। अब आतंकी संगठन सुरक्षा बलों पर हमले कर नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं, लेकिन आतंकियों को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। आने वाले दिनों में आतंकियों पर और शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


आईजी सीआरपीएफ हसन ने जिला पुलिस लाइन पुलवामा का दौरा किया, जहां शनिवार को पाक आतंकियों ने हमला किया था। इसमें चार सीआरपीएफ और चार पुलिस जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का जवाब देते हुए सीआरपीएफ  की 182 और 183 बटालियनों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर तीन आतंकियों का मार गिराया था। हमले में घायल तीन जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर विशेष उपचार के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed