{"_id":"58491f5f4f1c1be672449d9f","slug":"terrorist-looted-branch-of-jammu-and-kashmir-bank-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने J&K बैंक की शाखा से लूटे 8 लाख के नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने J&K बैंक की शाखा से लूटे 8 लाख के नए नोट
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 08 Dec 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
J&K BANK
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में जेके बैंक से 10 लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद फरार होने से पहले उन्होंने कई राउंड फायर किए। इससे दहशत फैल गई। एक महीने के भीतर घाटी में यह बैंक लूट की दूसरी घटना है।
विज्ञापन
बताते हैं कि चार नकाबपोश आतंकी जिले के अरिहाल स्थित जेके बैंक की शाखा में पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों तथा ग्राहकों को बंदूक से डरा-धमकाकर एक ओर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। बैंक कर्मचारी नोट का मिलान कर रहे हैं कि कितने की रकम लूटकर आतंकी भागने में सफल हुए। 21 नवंबर को आतंकियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरारे शरीफ से जेके बैंक की शाखा से 13 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद घाटी में बैंक लूट की घटनाएं बढ़ीं हैं। माना जा रहा है कि बड़े नोट बंद होने से आतंकियों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। इस वजह से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।