फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TERRORIST LOOTED BANK IN RATNIPORA AT KASHMIR

जम्मू-कश्मीरः घाटी में आतंकियों ने फिर लूटा बैंक, 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना

Fri, 13 Oct 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 13 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
TERRORIST LOOTED BANK IN RATNIPORA AT KASHMIR
- फोटो : demo photo

दक्षिणी कश्मीर में 24 घंटे के भीतर ही आतंकियों ने एक और बैंक लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। नकाबपोश आतंकियों ने शुक्रवार को असलहे से डरा-धमकाकर 1.90 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। सीसीटीवी फुटेज से भी लुटेरों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलवामा जिले के रतनीपोरा में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा में हथियारबंद कुछ नकाबपोश घुसे। उन्होंने घुसते ही बैंक में मौजूद कर्मचारियों तथा ग्राहकों को असलहे से धमकाया। इसके बाद 1.90 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए तो बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। बैंक कर्मचारियों तथा ग्राहकों से आवश्यक पूछताछ कर घटना का ब्योरा जुटाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि वीरवार को अनंतनाग जिले के मरहामा में जेके बैंक की शाखा से 3 से 4 नकाबपोश असलहे के बल पर करीब 5.39 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में लूट में शामिल दो हिज्ब आतंकियों रसिक नबी भट उर्फ उवैस निवासी नौदल किरमान मोहल्ला और सालिया मोहम्मद आखून उर्फ रेहान निवासी आरामपोरा त्राल की शिनाख्त की गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed