{"_id":"5fb519288ebc3e9bda538281","slug":"terrorist-lobbed-a-grenade-on-security-forces-in-kakapora-area-of-pulwama-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, 12 लोग घायल, सेना ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, 12 लोग घायल, सेना ने चलाया तलाशी अभियान
Wed, 18 Nov 2020 06:23 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हमले में 12 स्थानीय लोग घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाके को घेरे में लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को आतंकियों ने पुलवामा जिले के काकपोरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की जाइंट पार्टी को निशाना बनाते हुए उनपर एक ग्रेनेड फेंका। निशाना चूक गया और यह ग्रेनेड सड़क पर जा फटा। इसमें कई स्थानीय लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सबकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके तुरंत बाद आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों को तलाशने के लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैलाना चाहते हैं। उनका उद्देश्य है कि लोग खौफजदा होकर आगामी चुनावों से दूर रहें।
विज्ञापन