{"_id":"59c214404f1c1b29688b57cf","slug":"terrorist-jakir-musa-video-goes-to-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का वीडियो वायरल, रोहिंग्याओं को परेशान किया तो घाटी में नहीं रह पाएंगे हिंदू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों का वीडियो वायरल, रोहिंग्याओं को परेशान किया तो घाटी में नहीं रह पाएंगे हिंदू
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
- फोटो : DEMO PHOTO
आतंकियों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें आतंकी जाकिर मूसा व अन्य आतंकी दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो पर अंसार गजतुल हिंद लिखा हुआ है। इसमें धमकी दी गई है कि यदि रोहिंग्या मुसलमानों को प्रताड़ित किया गया तो घाटी में एक भी हिंदू रह नहीं पाएगा।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि यह वीडियो जाकिर मूसा का ही है। दो मिनट 52 सेकेंड के वीडियो में एक मिनट पांच सेकेंड के बाद के स्लाइड में यह धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यदि रोहिंग्या मुसलमानों को परेशान किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
इसलिए रोहिंग्या मुसलमानों को परेशान न किया जाए। ज्ञात हो कि सोमवार को केंद्र सरकार ने अपने हलफनामा में कहा था कि रोहिंग्या के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। केंद्र ने यह भी कहा था कि सुरक्षा कारणों से वह भारत में अवैध तरीके से रह रहे 40 हजार रोहिंग्याओं को निकालने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन