फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideout demolished in Baramulla, blankets and food items recovered

Terrorist hideout: बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, कंबल और खाद्य सामग्री बरामद

Wed, 24 Aug 2022 12:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि जिले के हाजिबल इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने की सूचना मिलने पर बारामुला पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया।

विज्ञापन
Terrorist hideout demolished in Baramulla, blankets and food items recovered
आतंकी ठिकाना ध्वस्त(फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से कंबल और रसद सामग्री बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि जिले के हाजिबल इलाके में आतंकवादियों के एक ठिकाने की सूचना मिलने पर बारामुला पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। गौरतलब है कि इस सामग्री के बरामद होने से यह पता चलता है कि आतंकवादी इस ठिकाने को ट्रांजिट के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं।

विज्ञापन

सोपोर में हाइब्रिड आतंकी मददगार के साथ गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने मंगलवार की शाम बेहरामपोरा सीलू पुल पर नाके के दौरान लश्क-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को एक मददगार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। वह लक्षित हत्या के लिए हथियार पहुंचाने जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षाबलों के सूचना मिली थी कि एक वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने विभिन्न इलाकों में नाका लगा दिया। जिसके बाद शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे।

इनकी पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के  सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें सीलू में एक पिस्तौल व एक हथगोला पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


तलाशी के दौरान मुजफ्फर अहमद डार के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 कारतूस और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। जबकि सोफी इशाक अहमद के पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed