{"_id":"5a8dbbbd4f1c1b187e8b7887","slug":"terrorist-hideout-busted-in-kistwar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, गोला-बारूद बरामद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
HIDE OUT
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशवान क्षेत्र में आतंकी ठिकाने से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए इसका पता लगाया। पुलिस और सेना की आरआर बटालियन को सूचना मिली कि केशवान क्षेत्र में आतंकियों ने एक ठिकाना बनाया हुआ है।
विज्ञापन
आशंका है कि इस ठिकाने में बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद छुपाया हुआ है। सूचना के आधार पर क्षेत्र में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त पार्टियों ने क्षेत्र को घेर लिया और ठिकाने तक पहुुंचे। जहां बड़ी मात्रा में गोला-बारूद छुपाया गया था।
विज्ञापन
मौके से दो एके 56 राइफल, तीन 9 एमएम पिस्तौल, एक देसी पिस्टल, एके 56 राइफल की 15 मैगजीन, पिका के 98 राउंड, यूबीजीएल के दो राउंड, आरपीजी के एक दौर, दो दूरबीन, 12 डेटोनेटर और मौके से दो रेडियो बरामद हए।
विज्ञापन