फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist helper arrested with hand grenades in Sopore, was about to attack security forces

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी मददगार हथगोले के साथ गिरफ्तार, सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में था

Wed, 26 Apr 2023 11:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:05 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उससे आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Terrorist helper arrested with hand grenades in Sopore, was about to attack security forces
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर सोपोर में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी मददगार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस और सेना (52आरआर) की संयुक्त  चेकिंग में रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के पास हाइगाम इलाके में उसे पकड़ा गया।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान उससे आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया गया। आरोपी की पहचान वागूब हाइगाम निवासी फारूक अहमद वानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के दौरान, यह सामने आया कि वह जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मददगार के रूप में काम कर रहा था और कर्मचारियों, सुरक्षाबलों सहित नागरिकों पर हमले के अवसर की फिराक में था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed