{"_id":"59a171594f1c1b20718b478e","slug":"terrorist-got-instruction-of-using-radio-sets-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ऑल आउट के डर से आतंकियो को मिली रेडियो सेट इस्तेमाल करने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ऑल आउट के डर से आतंकियो को मिली रेडियो सेट इस्तेमाल करने की हिदायत
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 26 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
दहशत में आतंकी
- फोटो : DEMO PHOTO
आतंकी कमांडर रियाज अहमद नायकू उर्फ जुबैर इस्लाम का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने अलकायदा को आतंकी संगठन करार दिया है। साथ ही कहा कि हम लोग कश्मीर की आजादी के लिए और इस्लाम के लिए लड़ रहे हैं। अलकायदा एक आतंकी संगठन है।
विज्ञापन
इससे दूर रहा जाए। यह हमारी तहरीक को बदनाम करेगा।अपने वीडियो संदेश में वह सभी आतंकियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से मना करते हुए कह रहा है कि जिसके पास भी फोन होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसलिए सभी अपने स्मार्ट फोन बंद करें।इसकी जगह आपस में संवाद के लिए रेडियो सेट का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर किसी को खबरें सुननी हैं तो वह रेडियो का इस्तेमाल करे। सभी को रेडियो सेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन