फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist fled firing on sectrity personals

फायरिंग करते हुए नाका तोड़ भागे आतंकी

Sun, 17 Aug 2014 11:30 PM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
terrorist fled firing on sectrity personals

दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में रविवार शाम एक कार और बाइक पर सवार आतंकी एसओजी का नाका तोड़ फरार हो गए। एसओजी की टीम द्वारा आतंकियों का पीछा किए जाने पर आतंकियों ने एसओजी टीम पर गोलियां भी बरसाईं।

विज्ञापन


आतंकियों की धरपकड़ को इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुला लिया गया था। रात 11 बजे तक कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा था।

अच्छाबल इलाके में धरपकड़ को नाकाबंदी

terrorist fled firing on sectrity personals

पुलिस के मुताबिक पुख्ता सूचना के आधार पर एसओजी पुलवामा की ओर से जिले के अच्छाबल इलाके में आतंकियों की धरपकड़ को नाकाबंदी की थी।

इस दौरान सभी आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान नाके से कुछ दूर पहले ही एक कार रुकी और तेज गति से दूसरी दिशा में निकल गई।

इसके पीछे एक बाइक भी थी जिस पर दो लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार आतंकी फरार हो गए

terrorist fled firing on sectrity personals

एसओजी की टीम को कार और बाइक सवारों पर शक होने के चलते एसओजी ने कार और बाइक का पीछा किया। इस पीर कार सवारों ने एसओजी टीम पर गोलियां बरसा दीं।

कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने कार बरामद कर ली, पर कार सवार आतंकी फरार हो चुके थे। हालांकि, एक पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक बाइक सवार को पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed