{"_id":"61ac3a25e48ae12af857c9a8","slug":"terrorist-fired-at-policeman-in-jammu-and-kashmir-incident-at-awatipora-railway-station-incident-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी पर आतंकी ने की फायरिंग, अवतीपोरा रेलवे स्टेशन पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिसकर्मी पर आतंकी ने की फायरिंग, अवतीपोरा रेलवे स्टेशन पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Sun, 05 Dec 2021 09:34 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:34 AM IST
सार
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में फिरन पहने आतंकी ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आतंकी को खोजने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा पंजगाम में आतंकियों ने शनिवार की दोपहर एक रेलवे पुलिसकर्मी पर हमला किया। फिरन पहने आतंकी ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी स्टेशन के पास एक चाय की दुकान में घुस रहा था, तभी फिरन पहने आतंकी ने कई गोलियां दागीं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रयास नाकाम होने के बाद आतंकी मौके से डोगरीपोरा गांव की ओर भाग निकला। सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन