{"_id":"59fb58d34f1c1b6a678b906a","slug":"terrorist-commander-jeanat-islam-s-video-to-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकी कमांडर जीनत उल इस्लाम का लश्कर से संबंधों को नकाराने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकी कमांडर जीनत उल इस्लाम का लश्कर से संबंधों को नकाराने का वीडियो वायरल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
आतंकी कमांडर जीनत उल इस्लाम उर्फ ओसामा का नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उसने लश्कर से संबंधों को नकारते हुए कहा है कि उसका संबंध सिर्फ हिजबुल मुजाहिदीन से है। सोशल मीडिया पर 4.16 मिनट के वायरल वीडियो में उसने कहा है कि वह सिर्फ हिजबुल से जुड़ा रहा है और आगे भी जुड़ा रहेगा। वीडियो में उसने कहा है कि मीडिया में आई रिपोर्ट जिसमें उसे लश्कर का डिवीजनल कमांडर बताया गया है सही नहीं है।
विज्ञापन
उसने अंसार गजावत उल हिंद, जैश ए मोहम्मद, हरकत उल मुजाहिदीन तथा अल बदर मुजाहिदीन से अपने संबंधों से इनकार किया है। हालांकि, उसने इन संगठनों के सदस्यों को अपना भाई बताते हुए कहा है कि सबका उद्देश्य एक ही है अल्लाह तथा इस्लाम के नियमों को लागू करना। पुलिस के अनुसार जीनत उल इस्लाम दक्षिणी कश्मीर के शोपियां तथा पुलवामा में सक्रिय है।
विज्ञापन