{"_id":"58864d984f1c1b224ccf4299","slug":"terrorist-camp-distroyed-in-kishtwar-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: गणतंत्र दिवस के पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गणतंत्र दिवस के पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के हिलनार क्षेत्र में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। इसमें भारी मात्रा में युद्ध जैसे हथियारों को बरामद किया गया। गणतंत्र दिवस से इस ठिकाने को ध्वस्त कर सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेना को इसके खुफिया इनपुट मिले थे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर जांच की गई। एक एके 47, एक पिस्तौल, चाइनीज मैगजीन, एक अंडर बैरेल ग्रेनेड, सात अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड, 3 एक 47 मैगजीन, 7.62 एमएम के 428 राउंड, दो रेडियो सेट मिले हैं।
विज्ञापन
इन हथियारों से आतंकी गणतंत्र दिवस को लेकर तबाही मचा सकते थे। सेना और पुलिस के तालमेल से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से जारी एलर्ट के बाद से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन