{"_id":"590b063f4f1c1b74014421ff","slug":"terrorist-attacks-on-banks-became-big-challenge-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बैंको पर आतंकी हमलों की घटनाएं सुरक्षातंत्र के लिए बनीं चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बैंको पर आतंकी हमलों की घटनाएं सुरक्षातंत्र के लिए बनीं चुनौती
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 04 May 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले बने चुनौती
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में लगातार तीसरे दिन बैंक पर आतंकियों का हमला पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षा तंत्र को आतंकियों की बड़ी चुनौती है। एक मई को आतंकियों ने बैंक की कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिस कर्मियों समेत सात लोगों की हत्या कर दी। अगले ही दिन बैंक पर हमला कर 65 हजार रुपये लूट लिए। अब ताजा घटना फिर से एक बैंक को आतंकियों द्वारा लूटने की हुई है।
विज्ञापन
बैंक को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। बावजूद इसके बैंकों को कोई सुरक्षा नहीं दी गई। पिछले एक हफ्ते में बैंक लूट की यह चौथी घटना है। इससे पहले जेके बैंक की शाखा से आतंकी 12 लाख रुपये लूट कर ले गए थे। घाटी में सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद आतंकियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रतिबंध के बाद ऐसे पांच वीडियो वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक वीडियो की पुलिस ने जांच के आदेश भी दिए हैं। आतंकी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी से सभी सुरक्षा एजेंसियां परेशान हैं। इसके बारे में गृह विभाग के गृह सचिव आरके गोयल ने कहा कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाता है। फिर भी देखा जाएगा कि इसमें क्या कुछ किया जाना चाहिए, जिससे यह घटनाएं रुक सकें।
विज्ञापन