फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack: Terrorists kill government employee by entering his house in resin

आतंकी हमला: त्राल में आतंकियों ने की सरकारी कर्मचारी की हत्या, घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

जावेद शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है, दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Terrorist attack: Terrorists kill government employee by entering his house in resin
आतंकी

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार की रात आतंकियों ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी जावेद अहमद की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है, दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की रात त्राल के लुरगाम में जावेद अहमद (35) अपने घर था। रात लगभग 9.35 बजे आतंकियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी और भाग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के लिए हिटलिस्ट बनाने वाले नेटवर्क के दायरे में कई लोग, इस तरह कोई भी कर सकता है जांच में मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल जावेद को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जावेद शिक्षा विभाग (जीएचएस खलील) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed