{"_id":"60faee078ebc3e58676726b0","slug":"jammu-and-kashmir-many-people-within-the-purview-of-the-network-making-hitlists-for-terrorists-in-this-way-anyone-can-help-in-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के लिए हिटलिस्ट बनाने वाले नेटवर्क के दायरे में कई लोग, इस तरह कोई भी कर सकता है जांच में मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के लिए हिटलिस्ट बनाने वाले नेटवर्क के दायरे में कई लोग, इस तरह कोई भी कर सकता है जांच में मदद
Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:57 PM IST
सार
पुलिस बोली, कश्मीरफाइटवर्डप्रेसडॉटकॉम पर लेनदेन में जो निर्दोष हैं, वे जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
आतंकियों के लिए हिटलिस्ट तैयार करने वाले नेटवर्क मामले में पुलिस ने कहा है कि इसे लेकर कई अफवाहें और आशंकाएं सामने आ रही हैं। पुलिस कश्मीरफाइटवर्डप्रेसडॉटकॉम से संबंधित मामलों की जांच में स्पष्ट करना चाहती है कि बड़ी संख्या में लोगाें का इस नेटवर्क पर लेनदेन हुआ है। ऐसे लोगाें को पुलिस से सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने एक नोटिस में कहा है कि व्यक्तियों, रिकॉर्ड्स, दस्तावेजों की जांच में पता चला है कि बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक या अधिक के साथ लेन-देन किया है। इनमें से कुछ लेनदेन वास्तविक पेशेवर या संबद्ध आवश्यकताओं के कारण हैं।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्दोष को धोखेबाज से अलग करने के लिए आम जनता के सहयोग की जरूरत है। व्यक्ति खुद सामने आकर आरोपी व्यक्तियों के साथ हुई बातचीत और लेन-देन का अपना लेखा-जोखा प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा
इस तरह दोनों पक्षों, जांच प्राधिकारी और जिन व्यक्तियों की आगे जांच की जानी है उन पर शीघ्रता से, कुशलता से और न्यूनतम बाधाओं के साथ निर्णय लिया जाएगा। नोटिस में लिखा है कि मुख्य जांच अधिकारी मिस तनुश्री (एसपी ईस्ट) के साथ अपॉइंटमेंट की मांग के अलावा लोग जो जांच में सहयोग देना चाहते हैं अपनी जानकारी aspeast-sgr@jkpolice.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।