{"_id":"58d3e6d54f1c1b96171a1615","slug":"terrorist-attack-on-police-vehicle-in-shopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में डीएसपी के रक्षक वाहन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में डीएसपी के रक्षक वाहन पर हमला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक डीएसपी के रक्षक वाहन पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले के दौरान बुलेटप्रूफ रक्षक वाहन में डीएसपी सवार थे या नहीं। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिले के कोंडलन गांव में पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वहां से गुजर रहे पुलिस के रक्षक वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जवानों की ओर से जवाब दिए जाने से थोड़ी ही देर में आतंकी भाग निकले। फायरिंग से केवल वाहन को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना ने आसपास के गांव में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि शोपियां विधायक मोहम्मद यूसुफ की एस्कार्ट गाड़ी को आतंकियों ने निशाना बनाया, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन