{"_id":"58d94c654f1c1b4d7763e3f2","slug":"terrorist-attack-on-police-officer-residence-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मी के घर पर आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मी के घर पर आतंकी हमला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के घर पर आतंकी हमला
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सोमवार को 2 पुलिसकर्मियों के घर पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक ये हमला रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ।
विज्ञापन
J&K: Terrorists barged into residence of 2 police officers in Shopian, ransacked their houses,fired gunshots in air before fleeing from spot pic.twitter.com/zvpyIgKFsN
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम शोपियां के दियारू गांव में आतंकियों ने एएसआई दिलबार अहमद और रियाज अहमद के घर पर हमला करते हुए वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद भागते हुए आतंकियों की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिन पुलिसकर्मियों के घर पर हमला किया गया वो रिश्ते में भाई हैं। सूत्रों के अनुसार जिस वक्त ये घटना हुई उस दौरान एएसआई अपने घर पर मौजूद नहीं था। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।