{"_id":"59e1f9104f1c1b78548b74d7","slug":"terrorist-attack-on-pdp-mla-motocrade-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने किया पीडीपी विधायक के काफिले पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने किया पीडीपी विधायक के काफिले पर हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
आतंकियों ने एक बार फिर से घाटी के नेताओ को निशाना बनाते हुए हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने पीडीपी विधायक(नूराबाद) अब्दुल मजीद पद्दर के काफिले को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया।
विज्ञापन
इस हमले में आतंकियों ने काफिले में शामिल एक पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की जिसमें पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर खुर्शीद अहमद शहीद हो गए जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हमले के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबल मौके से पहुंच गए और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में पीडीपी नेता व लोक निर्माण कार्य मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर हमला किया था। हालांकि लोक निर्माण कार्य मंत्री नईम अख्तर इस हमले में बाल-बाल बचे गए थे।
विज्ञापन
J&K: Vehicle driver died, 1 police personnel injured after terrorists fired upon police vehicle in Kulgam's Nandmarg. More details awaited.
— ANI (@ANI) October 14, 2017