फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on crpf petrolling party in kulgam

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान घायल

Thu, 12 Oct 2017 08:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 12 Oct 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on crpf petrolling party in kulgam
एएसआई घायल
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मीरबाजार इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बना कर हमला किया है। इस हमले में एक सीआरपीएफ के एएसआई के घायल होने की भी खबर आ रही है।
विज्ञापन


हमले में घायल जवान का नाम अनवर अली बताया जा रहा है। हमले को अंजाम देने के तुरंत बाद आतंकी फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके के मीरबाजार में आतंकियों ने घात लगा कर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की है।
विज्ञापन


हालांकि एएसआई के घायल होने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद तमाम आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच में जुट गए हैं। हमले के बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। घटना के बाद इलाके में अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed