फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack on CRPF bunker in Tral, Pulwama

Terrorist Attack: पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ बंकर पर आतंकी हमला, नौगाम मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए

Wed, 14 Sep 2022 08:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 08:26 PM IST
सार

पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के बंकर पर हमला किया। इसके बाद दहशतगर्दों की तलाश में अभियान शुरू किया गया। घाटी में अब तक इस माह पांच जगहों पर मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन
Terrorist attack on CRPF bunker in Tral, Pulwama
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

शहर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में बुधवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अंसार गजवातुल हिंद के दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए दोनों आतंकी इस महीने पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम पर हमले में शामिल थे। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को नौगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस के एसओजी के जवानों ने सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों के साथ मिलकर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पुलवामा के एजाज रसूल नजर तथा शाहिद अहमद उर्फ अबुहमजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दो सितंबर को पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम पर हमले में शामिल थे। दोनों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। ज्ञात हो कि दक्षिण कश्मीर में इस महीने हुई चार मुठभेड़ में पांच दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता मिली है। 

सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड हमला

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार की रात आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ कैंप के बंकर के बाहर ग्रेनेड गिरकर फटा। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। हमला करने वाले आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed