फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on crpf at jammu srinagar nh1 highway, 7 soldiers injured

CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

Mon, 07 Dec 2015 09:29 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on crpf at jammu srinagar nh1 highway, 7 soldiers injured

जम्मू कश्मीर के एनएच 1 हाइवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। हमले में सात जवानों के घायल होने की सूचना है। जबकि एक आम नागरिक भी हमले में घायल हुआ है।

विज्ञापन


हमला करते ही आतंकवादी भाग निकले, फिलहाल सीआरपीएफ, आर्मी और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन आतंकवादियों को ढूंढ़ने में लगा है।  एनएच1 हाइवे पर रोड ऑपनिंग पार्टिज हाइवे की सुरक्षा का मुआयना करने सुबह निकली थी।
विज्ञापन


सीआरपीएफ की बस जब श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रही थी, इस बीच अनंतनाग जिले के बिजभेरा के निकट सिंथन में भारतीय सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरउजाला से बातचीत में सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ की रोड ऑपनिंग पार्टीज रोज सुबह की तरह हाइवे की सुरक्षा का जायजा करने निकली थी। इस बीच नदी के किनारे-किनारे निकलकर आतंकी हाइवे पर पहुंच गए।

भागने में कामयाब हुए आतंकी

terrorist attack on crpf at jammu srinagar nh1 highway, 7 soldiers injured

आतंकवादियों ने  एकाएक गोलियां बरसानी शुरू कर दी, सीआरपीएफ के जवान जब तक कुछ समझ पाते सात सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए।

रोड ऑपनिंग पार्टीज में शामिल सीआरपीएफ बंकर और दूसरे हथियारों से सीआरपीएफ ने जवाबी हमला कर दिया, जिससे आतंकी भागने में कामयाब रहे।

फिलहाल सीआरपीएफ, आर्मी और पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकवादियों को ढूंढ़ने में लगी है। घायल होने वाले जवानों में संजय कुमार पुत्र बसंत लाल, ओम प्रकाश पुत्र विल्लास राम, एस गोपी नाथ पुत्र शान बनगुम, सबेन नायक पुत्र नारायण नायक, जगदीप सिंह पुत्र भूषण सिंह, गोविंदर सिंह पुत्र मदन सिंह, राजा राम पुत्र चंदर पाल सिंह सभी घायल जवान 53 बटेलियन के हैं।

जबकि हमले में एक आमआदमी के घायल होने की भी खबर है। जिसका नाम रईस अहमद दार पुत्र अमीन निवासी पुलवामा बताया जा रहा है।

एक महीने में लगातार दूसरा हमला

terrorist attack on crpf at jammu srinagar nh1 highway, 7 soldiers injured

सभी घायलों को बिजभेरा के एसडी हॉ‌स्पिटल से  बीएंडजे हॉस्पिटल श्रीनगर में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकवादी हिजबुल मुजाहिददीन के हैं।

ये एक महीने में लगातार दूसरा हमला है। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले मारे गए तीन हिजबुल मुजाहिददीन आतंकवादियों का बदला लेने के लिए आतंकवादियों ने ये हमला किया है।

गौरतलब है कि अगस्त महीने में भी उधमपुर में आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें एक आतंकवादी नावेद को जिंदा पकड़ लिया गया था।

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीआरपीएफ पर हुए हमले पर दुख व्यक्त किया है। गृहमंत्री लगातार ऑपरेशन पर नई दिल्‍ली से नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed