{"_id":"5a1b0c494f1c1b69678be48e","slug":"terrorist-attack-on-congres-leader-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस नेता के घर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, दागा ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः कांग्रेस नेता के घर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, दागा ग्रेनेड
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने बांदीपोरा में कांग्रेस नेता के घर हमला कर दिया। पहले ग्रेनेड फेंका और बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कांग्रेस नेता इम्तियाज पर्रे कुख्यात इखवान कमांडर कुका पर्रे का बेटा है। वह इस समय कांग्रेस का जिला प्रधान है।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के हाजिन स्थित कांग्रेस नेता के घर रविवार दोपहर को हमला हुआ। ग्रेनेड घर के पीछे से फेंका गया, जो बाहर ही फट गया। नेता के घर तैनात सीआरपीएफ की गार्ड ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकी फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले की सच्चाई की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शोपियां में आतंकियों ने बीजेपी के युवा नेता गौहर अहमद भट्ट की भी गोली माप कगर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन