{"_id":"5960e0434f1c1b4e3d8b4602","slug":"terrorist-attack-on-army-convoy-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहान की बरसी पर कश्मीर में आतंकी हमला, 3 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहान की बरसी पर कश्मीर में आतंकी हमला, 3 जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
Army Convoy
- फोटो : File Photo
हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। शनिवार को उत्तरी कश्मीर के जिले बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा सेना के एक काफिले पर हमला किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा बांदीपोरा के हाजिन में सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट के काफिले पर अज्ञात आतंकियों द्वारा सुबह करीब 3:15 बजे फायरिंग की गई। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में सेना के 3 जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल जवानों को सेना के अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस आतंकी हमले के बाद से ही इस पूरे इलाके को घेर कर सेना और अन्य सुरक्षाबलों के द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन