{"_id":"5c4dbaefbdec225fe96d65ae","slug":"terrorist-attack-on-army-camp-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर : आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई होते ही उल्टे पांव भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर : आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई होते ही उल्टे पांव भागे
Sun, 27 Jan 2019 07:58 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 27 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में रविवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग का जवानों ने जवाब दिया। इसके बाद आतंकी भाग निकले। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
जिले के अहगाम में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप को निशाना बनाकर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। सतर्क जवानों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए फायरिंग की। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि आतंकियों ने कुछ दूरी से सेना के कैंप पर गोलियां बरसाईं। संतरी ने जवाबी कार्रवाई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आतंकियों ने घाटी में ताबड़तोड़ हमले किए थे। दक्षिणी कश्मीर, उत्तरी कश्मीर व मध्य कश्मीर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे। जैश ने आठ हमलों का दावा किया था।