{"_id":"5b4e4d084f1c1b49748b574a","slug":"terrorist-attack-on-army-and-crpf-combined-camp-in-south-kashmir-pulwama-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के कैंप पर हुआ आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में भागे आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के कैंप पर हुआ आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में भागे आतंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हवाल इलाके में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सीआरपीएफ तथा सेना के संयुक्त कैंप पर हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। यूबीजीएल से ग्रेनेड दागने के साथ ही फायरिंग की। ग्रेनेड मेन गेट के पास गिरकर फट गया।
आतंकियों के हमले के बाद संतरी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल सका। देर रात तक आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुलगाम में चला कासो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार की देर शाम कासो चलाया गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ युवाओं के मोबाइल में आतंकियों के फोटो पाए जाने पर सख्ती की गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।