फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: आतंकी हमले के अगले दिन यन्नर कैंप सैलानियों से गुलजार, सुरक्षा एजेंसियों ने जुटाए सबूत, डीजीपी ने रात में जांची सुरक्षा

विज्ञापन
terrorist attack
घटनास्थल पर पहुंचे सुरक्षा बलों के अधिकारी, जवानों को सतर्क रहने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में राजस्थान के पर्यटक दंपती पर हमले के अगले दिन रविवार को यन्नर पहलगाम में बना कैंपिंग साइट अन्य दिनों की तरह सैलानियों से भरा रहा। सुरक्षा एजेंसियों के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इस बीच, डीजीपी आरआर स्वैन ने देर रात पहलगाम इलाके का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की जांच की। इससे पहले एडीजीपी विजय कुमार ने पहलगाम का दौरा किया।
एडीजीपी ने डीआईजी दक्षिण कश्मीर, एसएसपी अनंतनाग और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर पूरे इलाके में चौकसी बढ़ाने को कहा। साथ ही सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने की हिदायत दी। उधर, रविवार को भी यन्नर में दिनभर देश-विदेश से आए पर्यटक घूमते नजर आए। आतंकी हमले पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी कड़ा रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमने हमेशा मेहमानों की हिफाजत की है।
विज्ञापन

पर्यटकों का कहना है कि हम इन हमलों से डरने वाले नहीं, हमें कोई खौफ नहीं हैं, यहां घूमने आए हैं और अपना पूरा समय जब तक हमने होटल बुक किया है, तब तक रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अनंतनाग में लोगों ने रैली निकालकर घायल दंपती के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि हम पर्यटकों के साथ हैं। पर्यटकों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। ये कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व हैं, जो यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं।



अनंतनाग आतंकी हमले में घायल दंपती स्किम्स सौरा में भर्ती, पत्नी की हालत स्थिर, पति गंभीर : पहलगाम के यन्नर में हुए आतंकी हमले में घायल दपंति (फरहा व तबरेज) का श्रीनगर के स्किम्स सौरा में इलाज चल रहा है। फरहा की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है।





----------------
आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के

लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट : एलजी

जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को शोपियां और पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इन हमलों में शामिल दहशतगर्दों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है। एलजी ने एक बयान में कहा, आंतकवादियों द्वारा पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख की हत्या निंदनीय घटना है। वह एक जमीनी स्तर के नेता थे और लोगों के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हम इस कठिन समय में परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं। सिन्हा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ हमला भी दुखद है। प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को घायल दंपती को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उप राज्यपाल ने कहा, हमें सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है और आतंकवादियों को जल्द ही सजा दी जाएगी। सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है। वे तत्व जो आतंकवादियों की मदद कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बल उनकी भी तलाश कर रहे हैं।
-------------------------------------

ओजीडब्ल्यू नेटवर्क और विदेशी आतंकियों की मदद करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की हिदायत
डीजीपी ने दक्षिण कश्मीर में दो हमलों के बाद शोपियां जिला मुख्यालय में सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने ओजीडब्ल्यू नेटवर्क तथा विदेशी दहशतगर्दों की मदद कर रहे स्थानीय आतंकियों के खिलाफ प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर हिदायत दी कि आतंकियों को आवास, ट्रांसपोर्ट, खाना, दवाएं, फोन उपलब्ध कराने वाले भी उतने ही दोषी हैं। अब इनके लिए छिपना और बचना मुश्किल होगा। इन्हें हर हाल में खोज निकाला जाएगा।
शोपियां में भाजपा के पूर्व सरपंच की आतंकियों की ओर से हत्या के अगले दिन उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा कर सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए दुश्मन की योजनाओं-निराशाओं और उनके एजेंटों व प्रॉक्सी को नियुक्त करने, लक्षित हमलों की साजिश, आर्थिक गतिविधियों को नुकसान पहुंचाने की साजिशों को बाधित करने की योजना का विश्लेषण किया गया। उनके साथ आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी, डीआईजी दक्षिण कश्मीरअल्ताफ अहमद खान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed