जम्मू में तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात: रियासी में बस पर अटैक...कठुआ में घर में घुसे; डोडा में पुलिस पर हमला
जम्मू में तीन दिनों में यह तीसरी आतंकी हमला है, पहले रियासी में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें नौ यात्री मारे गए थे। फिर कठुआ में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। इसके बाद डोडा में पुलिस नाके पर हमला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है। तीन दिनों में तीसरी आतंकवादी घटना हुई है। रविवार को रियासी जिले में आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे।
इसके बाद जिला कठुआ की तहसील हीरानगर की गांव सोहले सैडा में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। हालांकि इस हमले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अन्य आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चल रहा है। अलसुबह करीब तीन बजे यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान को बचाया नहीं जा सका। सुबह होते ही एक बार फिर यहां ऑपरेशन में तेजी लाई गई है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। एडीजीपी जम्मू मौके पर पहुंचे हुए है। वह ऑपरेशन पर करीब से निगरानी बनाए हुए हैं।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Drone is being used to carry out the search operation in the Hiranagar area of Kathua.
विज्ञापन विज्ञापन
Out of two terrorists, one was neutralised last night in an encounter. Search operations to nab the other terrorists are underway. The security forces have… pic.twitter.com/SZo9UjhGTr— ANI (@ANI) June 11, 2024
उधर, तीसरा आतंकी हमला डोडा में हुआ। देर रात डोडा के छत्रगलां में भी आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। छत्रगलां टॉप का यह इलाका जिला कठुआ और जिला डोडा की तहसील भद्रवाह की सीमा पर स्थित है। लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
हीरानगर में आईबी के पास घर में जबरन घुसे आतंकी, मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी मार गिराया
आपको बता दें कि कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहल गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी।
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भाग निकले एक अन्य आतंकी की तलाश में ऑपरेशन जारी है। घर में घुसे आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं।
सैडा सोहल गांव में हुए घायल की शिनाख्त ओमकार के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ओमकार के साथ एंबुलेंस से अस्पताल जा रही महिला मधु ने बताया कि आतंकियों ने गोली मारी है। ओमकार के बाएं हाथ में गोली लगी है।
कठुआ-भद्रवाह की सीमा पर डोडा जिले के छत्रगलां में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना तथा पुलिस के संयुक्त नाके को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। एडीजीपी ने बताया कि आतंकियों को घेर रखा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी है।
रविवार को जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकियों ने शिवखोड़ी धाम से लौट रही बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे। इसके बाद मंगलवार को कठुआ के सैडा सोहल गांव में आतंकी वारदात हो गई। इसके साथ ही छत्रगलां में भी आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया।
फायरिंग स्थल से कुछ दूरी पर बुआदात्ती देवस्थान पर कथा सुनने पहुंचे 13 लोग फंसे हुए हैं। इनमें महिलाएं व बच्चे हैं। सभी एक कमरे में बंद हैं। सभी परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।