Doda Terror Attack : छत्रगलां टॉप में आतंकी हमला, सेना के पांच जवान, एक SPO घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
कठुआ-भद्रवाह की सीमा पर स्थित छत्रगलां टॉप में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में यहां मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एसपीओ घायल हो गया। यह तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला डोडा के छत्रगलां टॉप में मंगलवार की देर रात आतंकियों ने सेना तथा पुलिस के संयुक्त नाके को निशाना बनाया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। छत्रगलां टॉप का यह इलाका जिला कठुआ और जिला डोडा की तहसील भद्रवाह की सीमा पर स्थित है।
गोलीबारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। आतंकियों की तलाश में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाके की घेराबंदी की गई है। इस इलाके के लगते संपर्क मार्गों पर भी नाके बढ़ाए गए हैं। जंगल और पहाड़ खंगाले जा रहे हैं। उधर, पुंछ, राजोरी और रियासी के जंगली क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
#WATCH | Doda, J&K: An encounter is underway between security forces and terrorists in the area of Chattargala area of Doda.
(Visuals deferred by unspecified time) https://t.co/U9xsTwlabd pic.twitter.com/8RNkJUuv4W
— ANI (@ANI) June 11, 2024
आतंकियों का जल्द होगा सफाया
डीआईजी (डोडा-किश्तवाड़-रामबन) श्रीधर पाटिल ने कहा कि आतंकियों के एक ग्रुप की मूवमेंट को लेकर इनपुट मिल रही थी। इसके चलते ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में सेना और पुलिस ने टेंपरेरी पोस्ट तैयार की थी। जिला कठुआ को जोड़ने वाला मुख्य रोड है। वहां नाका लगता है साथ ही सेना, पुलिस एसओजी की संयुक्त पोस्ट है।
रात को जांच के दौरान संदिग्ध मूवमेंट पर संतरी ने चैलेंज किया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। हमारे जवानों ने एक से डेढ़ घंटे तक मोर्चा संभाले रखा। डटकर मुकाबला किया। इस दौरान कुछ सेना के जवान और पुलिस का जवान भी जख्मी है। पूरे इलाके को सर्च किया जा रहा है। जल्द ही जो आतंकी गुट यहां घूम रहा है, उसे ढेर किया जाएगा। यहां जंगल का इलाका है। इसमें समय लगेगा। स्ट्रेटजी के साथ चल जा रहा है। ऐसी संभावना है कि यहां तीन से चार आतंकियों का गुट हो सकता है।
#WATCH | Doda, J&K: Injured being brought to the Sub District Hospital Bhaderwah as an encounter is underway between security forces and terrorists in the Chattargala area of Doda. pic.twitter.com/BxXaus49Qd
— ANI (@ANI) June 11, 2024
भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात स्थगित
छत्रगलां चेक पोस्ट पर देर रात हुए आतंकवादी हमले के बाद नाल्थी गांव से आगे भद्रवाह-पठानकोट अंतरराज्यीय राजमार्ग पर यातायात स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, छत्रगलां, गुलदंडी, सरथल, शंख पाडेर और कैलाश पर्वत श्रृंखला में चल रहे तलाशी अभियान के चलते राजमार्ग पर सभी प्रकार के यातायात को स्थगित कर दिया गया है। इस बीच राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवानों और एक एसपीओ सहित सभी घायलों को एसडीएच भद्रवाह में प्रारंभिक उपचार के बाद कमांड अस्पताल उधमपुर ले भर्ती किया गया है।
#WATCH | Bhaderwah, J&K: DIG Ramban-Doda Range, Shridhar Patil says, "Last night when our check post started checking (in Chattergala) and our sentry saw some suspicious movement (of terrorist), they challenged them. After that challenge, firing was done from there and then the… pic.twitter.com/Gu2cdfgUcB
— ANI (@ANI) June 12, 2024
जम्मू संभाग में तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला
रविवार को जम्मू संभाग के रियासी जिले में आतंकियों ने शिवखोड़ी धाम से लौट रही बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद मंगलवार को कठुआ की तहसील हीरागर के सैडा सोहल गांव में आतंकी वारदात हुई। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया। वहीं, देर रात तक जारी आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेश में यहां एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। इधर, डोडा में छत्रगलां टॉप में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया।