{"_id":"afd5406f8916ea03288baae1d13f754f","slug":"terrorist-attack-in-anantnaag-on-police-dsp-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में आतंकवादी हमला, डीएसपी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में आतंकवादी हमला, डीएसपी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
अनंतनाग में गुरुवार को आतंकवादियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। आतंकवादी हमले में एक पुलिस अफसर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में फिलहाल मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारी से मिली शुरूआती जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अनंतनाग के बिजबेहारा के सदर बाजार इलाके में आतंकवादियों ने अचानक पुलिस हमला बोल दिया।
आननफानन में पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू की। लेकिन इस बीच मुठभेड़ में एक पुलिस अफसर समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
घायल हुए पुलिसकर्मियों में डीएसपी इरशाद को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
