{"_id":"61e7fd3b0bd05260352d4b0c","slug":"terrorist-attack-firing-on-crpf-bunker-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी
Wed, 19 Jan 2022 05:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:30 PM IST
सार
अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
अनंतनाग में हमले के बाद मौके पर सुरक्षाबल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग के केपी रोड पर बने सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों में हमला कर दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग की गई। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केपी रोड पर एफएम गली में आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर फायरिंग कर दी। इससे कई तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर के कमरवारी इलाके में एक दिन पहले संदिग्ध बैग मिलने से मच गई थी अफरा-तफरी
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कमरवारी इलाके में मंगलवार की सुबह सड़क के किनारे एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। इसके बाद कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। बैग की जांच की तो कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को आतंकियों ने पुलिस कंट्रोल रूम श्रीनगर पर एक ग्रेनेड दागा था, लेकिन निशाना चूकने के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच आतंकियों के नापाक मंसूबों के मद्देनजर श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कई जगहों पर मोबाइल नाके स्थापित किये गए हैं। शक पर कई जगह तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे है। श्रीनगर के लाल चौक पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां सुरक्षा बलों ने राहगीरों को कतार में खड़ा कर तलाशी ली। वाहनों को भी रोककर जांचा गया।
पुंछ में आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन पहुंचाने वाला दबोचा
सीमा पार आतंकियों तक सुरक्षा बलों की लोकेशन सोशल मीडिया के जरिये पहुंचाने वाले एक युवक को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान अंजुम महमूद निवासी गांव बायला तहसील मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सोशल मीडिया से नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों के संपर्क में था। उन्हें सोशल नेटवर्किंग से सुरक्षा बलों की तैनाती और उनके ठिकानों के अलावा देश की सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था।
खुफिया जानकारी के बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तरफ से सोमवार देर रात मंडी तहसील में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तहसील के गांव बायला निवासी युवक अंजुम महमूद को आतंकियों से संपर्क एवं उनको खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराने के आरोप में दबोचा।